रामपुर : राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर भूस्खलन से 13 घंटे बंद रहा यातायात
July 27th, 2023 | Post by :- | 33 Views

रामपुर बुशहर : राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 में भूस्खलन होने से यातायात करीब 13 घंटे बंद रहा। इसके कारण किन्नौर, ज्यूरी व सराहन में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग रामपुर मंडल के अंतर्गत बधाल, ब्रौनी खड्ड व पशाड़ा खड्ड में भूस्खलन के कारण वाहन चालकों को घंटों सड़क मार्ग के खुलने का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा झाखड़ी-बजीर बावड़ी सड़क मार्ग के बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग रामपुर को अभी तक भूस्खलन से करीब 16 करोड़ का नुक्सान हो चुका है। इसके अतिरिक्त रामपुर के ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जिसके चलते मरीजों को अस्पताल के लिए कंधों पर उठाकर लाना पड़ रहा है। वीरवार को ग्राम पंचायत दरकाली से ग्रामीणों ने एक मरीज को उठाकर तकलेच के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उपमंडल रामपुर के 60 से अधिक ग्रामीण मार्ग बंद हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग रामपुर मंडल के सहायक अधिशासी अभियंता कतार शर्मा ने बताया कि बीती रात से राष्ट्रीय उच्च मार्ग बधाल, ब्रौनी खड्ड में बंद हो गया। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग करीब 13 घंटे तक बंद रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।