
कुल्लू : केंद्रीय परिवहन व सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह शनिवार को हिमाचल के कुल्लू पहुंचे। वह यहां दो दिन तक रुकेंगे। शनिवार को वह हवाई मार्ग से सुबह भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। कुल्लू पहुंचने पर उन्होंने यहां से कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया और एनएचएआइ अधिकारियों से कार्य की प्रगति को लेकर चर्चा की। जनरल वीके सिंह अटल टनल रोहतांग का दौरा भी करेंगे। केंद्रीय मंत्रालय से लेकर देश-विदेश के पर्यटक अटल टनल पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रात्रि विश्राम मनाली में करेंगे और रविवार सुबह दिल्ली लौट जाएंगे।
बता दें कि भुंतर पहुंचने के बाद वीके सिंह यहां से सीधे कुल्लू में पूर्व सांसद महेश्वर के न्योते पर सुलतानपुर पहुंचे, जहां वीके सिंह ने भगवान रघुनाथ के दरबार में माथा टेका। उन्होंने महेश्वर सिंह के साथ भी बातचीत की। यहां से वह सीधे मनाली की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे-तीन का निरीक्षण भी किया और कार्य की प्रगति की एनएचएआइ अधिकारियों से चर्चा की। यहां से वीके सिंह सीधे अटल टनल मनाली के लिए रवाना हुए। अटल टनल रोहतांग निहारने के बाद वह वापस मनाली आएंगे। केंद्रीय मंत्री मनाली में रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार सुबह वापस दिल्ली लौट जाएंगे। उधर पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कुल्लू जिला में दो दिवसीय दौरे पर आए हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।