16 दिसंबर को बन रहा है अति दुर्लभ त्रिग्रही केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों के लिए खास, जानिए महत्व #news4
December 15th, 2022
| Post by :- Ajay Saki
| 108 Views

Kendra trikona rajyoga: 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही अत्यंत ही दुर्लभ त्रिग्रही योग के साथ ही केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। इस दिन बुध, शुक्र और सूर्य धनु राशि में एक साथ रहेंगे। इसे इस संयोग से बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। सूर्य और शुक्र की युति से युति योग भी बना है। केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बना है। 4 राशियों सबसे ज्यादा फायदे में रहेगी।
क्या है केंद्र त्रिक्रोण राजयोग : जब कुंडली के 1, 4, 7, 10 में 1, 5, 9 का समीकरण बनता है तो इसे त्रिकोण राजयोग कहते हैं। केंद्र भाव को विष्णु का भाव और 1ले, 5वें और 9वें भाव को लक्ष्मी का भाव माना जाता है। केंद्र और त्रिकोण मिलकर राजयोग बनाते हैं। जब केंद्र भाव के स्वामी ग्रह पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में या त्रिकोण भाव में हों या इनकी युति बन रही हों तो यह योग बनता है।
इस राजयोग का प्रभाव : इससे जातक के धन में वृद्धि होती है। करियर और नौकरी में उन्नति होती है। व्यापार में मुनाफा बढ़ जाता है। घर और परिवार में खुशियां रहती है। जातक राजा के समान जीवन यापन करता है।
केंद्र त्रिकोण राजयोग : केंद्र त्रिकोण राजयोग का मिथुन, कन्या और मीन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा।
त्रिग्रही योग : त्रिग्रही योग का वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मकर राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।