नौतपा क्या होता है और क्यों इसमें गर्मी बढ़ जाती है, जानिए #news4
May 20th, 2022 | Post by :- | 282 Views
Nautapa 2022: 25 मई 2022 ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ माह में नौतपा प्रारंभ होगा, जो 3 जून तक चलेगा। नौतपा में प्रचंड गर्मी पड़ती है।
क्या होता है नौतपा- What happens nautapa : सूर्य 15 दिन के लिए रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है। इन पंद्रह दिनों के पहले के 9 दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती 9 दिनों को नौतपा कहते हैं।

नौतपा में क्यों इतनी गर्मी बढ़ जाती है- Why does the heat increase in Nautapa :

नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर प्रभाव डालती है। इससे प्रचंड गर्मी होती है जो समुद्र के पानी का वाष्पीकरण तेजी करके बादलों का निर्माण करती है। इससे मानसून में अच्छी बारिश होने के आसार बनते हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।