पंजाब में 70 फुट गहरे बोरवेल में फंसा मजदूर, प्रशासन ने चलाया बचाव अभियान
August 13th, 2023 | Post by :- | 36 Views
laborer trapped in borewell in punjab : पंजाब के जालंधर जिले में बालू गिरने की वजह से एक मजदूर 70 फुट गहरे बोरवेल में फंस गया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना करतारपुर के पास शनिवार शाम उस वक्त हुई, जब सुरेश नामक व्यक्ति एक अन्य कर्मचारी के साथ बोरिंग मशीन के कुछ हिस्से को निकालने के लिए बोरवेल के भीतर घुसा था और फिर बालू गिरने से वह इसके नीचे फंस गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद दूसरा मजदूर बाहर आ गया, लेकिन बालू में दबने की वजह से सुरेश अंदर ही फंस गया।
अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत एक खंभा खड़ा करने के लिए बोरवेल खोदा गया था।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।