
24 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामला हिमाचल की राजधानी शिमला का है। पुलिस ने युवक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। शिमला के एएसपी ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, शिमला ग्रामीण की गुम्मा पंचायत के बल्देंया का यह मामला है। यहां पर 24 साल का पवन खेतीबाड़ी का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। नेपाली मूल के दंपति में कई दिन से खटपट चल रही थी। मंगलवार देर शाम मकान मकान ने पवन को आंगन में गिरा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था।
युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि कहासुनी के बाद उसने ही पति की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। मशोबरा चौकी में इस संबंध में मामला दर्ज किया है। शिमला के एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि बल्देयां में मर्डर का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।
नेपाली मूल का दंपति किराये के मकान में रहता था। वहीं दोनों खेतीबाड़ी करते थे और अपना जीवन-यापन चलाते थे। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी में काफी समय से अनबन चल रही थी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।