करवा चौथ पर आपकी मेहंदी का रंग कैसे गाढ़ा होगा, जानिए टिप्स #news4 
                    October 7th, 2022
                    | 
Post by :- Ajay Saki
                    | 
165 Views
            
                  
                   13 अक्टूबर को करवा चौथ (karva chauth) है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास होता है, क्योंकि इस खास अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं इस त्योहार पर मेहंदी लगाने का भी अपना ही खास महत्व होता है, क्योंकि हाथों में मेहंदी रचाना सुहागिन महिलाओं का एक खास श्रृंगार होता है। आप भी इस करवा चौथ पर अपने पति के नाम की मेहंदी जरूर लगा रही होंगी।
तो यहां जान लीजिए गहरी मेंहदी रचाने और लगाने के ये खास टिप्स-how to make mehndi dark
यदि आप घर पर ही मेहंदी घोलकर तैयार कर रही हैं, तो यह नीचे दी गई प्रक्रिया आपके लिए सहायक होगी और आपकी मेहंदी का रंग होगा अधिक गहरा-
1 सूखी हिना को चाय की पत्ती या कॉफी के पानी के साथ अच्छी तरह से घोल लें, ताकि इसमें गुठलियां न रह जाए।
2 अब इस घोल को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएं
3
मेहंदी पूरी तरह सूख जाए उस पर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं।
5 मेहंदी का रंग गहरा चाहिए हो तो हथेलियों पर लौंग का धुंआ लगने दें।
6 पूरी तरह सूखने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें।
7 अगर रात के समय मेहंदी लगा रहीं हैं, तो सुबह उठकर मेहंदी को रगड़कर निकालें, फिर इस पर तेल लगा लें।
मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों में मारवाड़ी और अरेबियन सबसे ज्यादा प्रचलित और पसंद किया जाता है। इस तरह की डिजाइन ब्रश की सहायता से भी बनाए जा सकते हैं।
  कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे [email protected] पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।