अटल टनल के नार्थ पोर्टल के पास हिमस्खलन से 11 घंटे बंद रहा केलंग मार्ग, सड़क बहाली में जुटा बीआरओ
January 27th, 2023 | Post by :- | 56 Views

मनाली : अटल टनल के नार्थ पोर्टल के समीप आधी रात को हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन होने से मनाली केलंग राष्ट्रीय राजमार्ग 11 घंटे बंद रहा। हिमस्खलन की आवाज सुनकर तेलिंग के ग्रामीण नींद से उठ गए।

सुबह होते ही बीआरओ सड़क बहाली में जुट गया। बीआरओ ने दोपहर एक बजे हिमस्खलन को हटाकर यातायात सुचारू किया। हालांकि हिमस्खलन टनल की पहाड़ी में हुआ लेकिन भारी भरकम हिमस्खलन ने नदी पार कर सड़क को भी अवरुद्ध कर दिया। हिमस्खलन से नदी का बहाब भी कुछ घंटे रुका रहा।

बीआरओ सड़क बहाल में लगा

लाहुल घाटी में भारी हिमपात होने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। हालांकि घाटी की मुख्य सड़कें बीआरओ ने बहाल कर ली है लेकिन लोक निर्माण विभाग के सभी संपर्क मार्ग अभी अवरुद्ध चल रहे हैं। मनाली से दारचा तक सड़क बहाल कर दी है। प्रशासन ने फोर व्हील ड्राइव वाहनों में ही सफर करने की सलाह दी है। लाहुल घाटी में आज धूप खिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

घाटी वासियों से सतर्क रहने का आग्रह
उपयुक्त लाहुल स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि देर रात हुए हिमस्खलन ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था जिसे दोपहर एक बजे बहाल कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात के बाद घाटी में जगह जगह हिमस्खलन हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही। उपायुक्त ने घाटी वासियों से आग्रह किया कि जरूरत पड़ने पर फोर व्हील ड्राइव वाहनों में ही सफर करें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।