पंचतत्व में विलीन हुए जोगिंद्रनगर के हरदेव सिंह, सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
January 27th, 2023 | Post by :- | 71 Views

जोगिंद्रनगर : यूपी के सिद्धार्थनगर में भारतीय सेना के एसएसबी में बतौर सब इंस्पैक्टर तैनात जोगिन्द्रनगर की नगर परिषद के वार्ड नम्बर 5 निवासी हरदेव सिंह (55) पुत्र गीज्जू राम की चंडीगढ़ से घर वापस आते समय नंगल के पास मृत्यु हो गई। हरदेव सिंह गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों ड्यूटी देने के पश्चात से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था लेकिन कारण वश ऑप्रेशन नहीं हो पाने के बाद उन्हें चंडीगढ़ से वापस घर लाया जा रहा था लेकिन पंजाब के नंगल के पास उन्होंने बीती रात दम तोड़ दिया। उनका अन्तिम संस्कार शानन के श्मशानघाट में सैनिक सम्मान के साथ कर दिया गया। उनके बडे़ बेटे कर्ण सिंह ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के जवानों ने अपने साथी को अन्तिम सलामी दी। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार तथा कानूनगो संजय शर्मा ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की अन्तिम यात्रा में स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा उन्हें अंतिम विदाई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।