कुत्ते की चेन का फंदा बनाकर 35 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या #
October 9th, 2023 | Post by :- | 10 Views

शिमला : शहर के बीचोंबीच मिडल बाजार में अपने मकान की छत पर जाकर एक व्यक्ति ने कुत्ते के गले में बांधने वाली चेन को फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उसका शव लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव का आई.जी.एम.सी. में पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार सदर थाना के तहत मिडल बाजार में जैन मंदिर के पास एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय सौरभ सूद के रूप में हुई है। मृतक यहां अपनी माता, पत्नी व एक बच्ची के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक वह रविवार रात्रि को छत पर यह कहकर गया था कि वह कुत्ते को घुमाने ले जा रहा है, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव पड़ोसियों ने लटका हुआ देखा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह कुत्ते को घुमाने के बहाने छत पर गया था, जहां उसने कुत्ते के गले में बांधने वाली चेन से खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा लिया है और सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।