CM सुक्खू का ऐलान, एक बेटी के जन्म पर 2 लाख और दूसरी बेटी के जन्म पर 1 लाख रुपए देगी सरकार #
October 5th, 2023 | Post by :- | 14 Views

शिमला : पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 पर आज निदेशालय स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियम द्वारा शिमला में 2 दिवसीय कार्यशाला की शुरूआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। कार्यशाला के दौरान कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और इस एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने पर मंथन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अब एक बेटी के जन्म पर 2 लाख और दूसरी बेटी के जन्म पर एक लाख रुपए सरकार देगी।

सीएम ने कहा कि देश में लिंगानुपात में तीसरा स्थान हिमाचल का है। आज पंचायती राज संस्थाओं में 56 प्रतिशत महिलाएं हैं। महिलाओं के राजनीति में आने के कारण भ्रूण हत्या में कमी आई है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रूण जांच न हो इसके लिए सख्ती की जरूरत है। जनजातीय महिलाओं को जमीन का हक नहीं दिया जाता है, उन्हें कैसे जमीन का हक और शादी की उम्र को कैसे बढ़ाया जा सकता है, सरकार इस पर विचार कर रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।