अनुराग ठाकुर ने TMC पर लगाया आरोप, कहा- भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त है सरकार
April 14th, 2023 | Post by :- | 211 Views

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

ठाकुर ने यहां एक समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर मिड डे मील योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

भ्रष्‍ट चेहरा जनता के सामने आना चाहिए- अनुराग

2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए गठबंधन बनाने के विपक्षी दलों के प्रयासों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सभी पार्टियां एक-दूसरे का हाथ पकड़ रही हैं, लेकिन उनके भ्रष्ट चेहरा जनता को दिख रहा है।

नरेंद्र मोदी ने देश के लिए किया बहुत कुछ

अनुराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है, जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। ठाकुर ने जोर देकर कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भाजपा एक बार फिर केंद्र में भारी जनादेश के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।