शिमला में बनकर तैयार हैं बुक कैफे, गायब है संचालक; नगर निगम नहीं ले रहा सूद #
October 4th, 2023 | Post by :- | 8 Views

शिमला। शहर में लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम शिमला ने बुक कैफे बना रखे हैं, इसमें से टका बेंच, छोटा शिमला व चौडा मैदान में इनका निर्माण किया था। इसी तरह से न्यू शिमला में बुक कैफे लाखों रुपये की लागत से बनाया है।

इसे चलाने के लिए किसी भी टेंडर नहीं सौंपा गया है। आलम ये हैं कि अभी तक न ही इसे निगम चला रहा है, न ही इसे चलाने का काम किसी स्थानीय एजेंसी को सौंपा है। इस कारण बुक कैफे को इंतजार है कि उसे कोई कब तक चलाएगा।

सदन में उठा मुद्दा

इसमें अभी ताला लगा हुआ है। इस कैफे में कीमती सामान रखा गया है। इसके चोरी होने तक की आशंका है। इस कैफे को स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत रोपवे एंड रैपिड ट्रान्सपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने बनबाया था। न्यू शिमला की पार्षद निशा ठाकुर ने इस मामले को नगर निगम की मासिक बैठक में उठाया था। नगर निगम ने तर्क दिया है कि इसके निर्माण के समय में ही इसके संचालन का जिम्मा हिमाचल प्रदेश आधारभूत ढांचा विकास बोर्ड को सौंप दिया गया है।

लोगों को मिलेगी बैठने और पढ़ने की सुविधा

अभी तक निगम ने न ही इसके संचालन से इंकार न ही निगम को इसे सौंपने का फैसला लिया है। अभी तक इस कैफे पर नगर निगम के नहीं सौंपा गया है। इसकी पूरी प्रकिया पूरी होने पर कब्जा प्राप्त होने पर उक्त कैफे को संचालित कर दिया जाएगा। कैफे में मिल सकती है बैठने व पढ़ने की सुविधा कैफे में लोगो के बैठने व पढ़ने की सुविधा मिल सकती है। इसलिए पार्षद भी लगातार ही प्रशासन से इसका टेंडर कर किसी कंपनी को चलाने के लिए देने या फिर निगम से खुद ही चलाने की मांग कर रही है। इससे कम से कम लोगों को बैठने व पढ़ने की सुविधा तो मिल सकेगी।

 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।