हिमाचल के कई भागों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान, जानें 10 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान #
September 4th, 2023 | Post by :- | 2 Views

हिमाचल प्रदेश में अधिक ऊंचाई वाले कई भागों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शिमला जिले के कोटखाई, कुल्लू के आनी, जलोड़ी में ओलावृष्टि से तबाही की सूचना है।  संयुक्त किसान मंच के संयोजक संजय चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये कहा कि इस साल पहले ही कम बर्फबारी, बेमौसमी और भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था और सेब की फसल मात्र 40 प्रतिशत रह गई थी। अब ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार ने फसल ही बर्बादी का आकलन कर तुरंत किसानों, बागवानों को मुआवजा देने की मांग की है।

प्रदेश के कई भागों में छह दिन खराब रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 5 से 10 सितंबर तक कुछ भागों में बारिश हो सकती है। हालांकि, किसी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। आज शिमला सहित अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है। बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।