भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आपदा राहत कोष में दान किए पांच लाख, सीएम सुक्खू को सौंपा चेक #
September 30th, 2023 | Post by :- | 4 Views

ऊना : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यरत हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद अब प्रदेश भर में इस आपदा से प्रभावितों तक हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राहत पहुंचाने का कार्य चल रहा है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा चेक

इसमें प्रदेश के कई अन्य संस्थाओं के साथ-साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के सदस्य भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय ने संस्था की ओर से प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के लिए शिमला में पांच लाख की सहायता राशि का चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्य की ओर से डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश एवं उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश भूपेंद्र सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष, डॉक्टर राज कुमार राज्य सचिव एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।