हिमाचल में आज यैलो अलर्ट, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम #
September 18th, 2023 | Post by :- | 8 Views

शिमला : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को भी बारिश का यैलो अलर्ट रहेगा। मैदानी व मध्यम क्षेत्रों वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा/हिमपात होने के आसार हैं। 19 से 23 सितम्बर तक सभी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मानसून सामान्य रहा और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश, तापमान में गिरावट
रविवार को यैलो अलर्ट के बीच में प्रदेश के कई हिस्सों में काफी वर्षा हुई। इसमें सबसे अधिक 47 मिलीमीटर वर्षा धर्मशाला में हुई है। शिमला में 2, सुंदरनगर में 0.5, कल्पा में 0.7, ऊना में 2, नाहन में 1, सोलन में 2, कांगड़ा में 0.3, बिलासपुर में 0.5, चम्बा में 4.5, डल्हौजी में 16, कुफरी में 2.5, नारकंडा में 4, सेऊबाग में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। बारिश का दौर रहने के कारण अब प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक का अहसास होने लगा है, जबकि अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा है जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।