विधायक के अपमान को लेकर उग्र कांग्रेसियों ने निकाली रैली, सीएम का पुतला फूंका #news4
August 27th, 2022 | Post by :- | 96 Views

रिकांगपिओ  : जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी को विधानसभा में प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा अपशब्द कहे जाने को लेकर विरोध रैली निकाली गई। रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। प्रदर्शन के दौरान जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र गोपाल नेगी व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है तथा जो अपशब्द कहे गए हैं वह निदनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जब भी किन्नौर दौरे पर आएंगे तो किन्नौर कांग्रेस द्वारा उनका काले झंडों से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयराम प्रदेश के मुखिया हैं तथा उनके द्वारा प्रयोग की गई ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है। यदि भविष्य में भी मुख्यमंत्री का यही रवैया रहा तो किन्नौर कांग्रेस इसे सहन नहीं करेगी तथा इसी तरह विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।