देश की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, एक बार चार्ज करने पर मिलेगा 160 KM का माइलेज #news4
November 15th, 2022 | Post by :- | 31 Views
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं। इसी बीच भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो रही है।
खबरों के मुताबिक ये अब तक की सबसे सस्ती कार होगी। इसे मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप EaS-E लॉन्च करने जा रही है।
खबरों के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह 160 किलोमीटर तक चलेगी। कंपनी इसे 16 नवंबर को लॉन्च करेगी। खबरों के मुताबिक इस कार की कीमत करीब 4 लाख रुपए है।
यह कार ई-कार माइक्रो कैटेगरी की होगी। इसमें 2 यात्री ही सफर कर पाएंगे। कार में आगे की तरफ सिंगल सीट है जबकि बैक सीट की लंबाई फ्रंट सीट से ज्यादा होगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।