
नग्गर : नग्गर के छाकी सेरी गांव में काष्ठकुणी शैली में निर्मित अढ़ाई मंजिला मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मकान में आग लगने की सूचना गांव वासियों द्वारा अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी गाड़ियाें सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। यह मकान 11 परिवारों का सांझा बताया जा रहा है और इसमें कोई नहीं रहता था। अग्निशमन विभाग कटराईं के प्रभारी छापे राम ने बताया कि अढ़ाई मंजिला काष्ठकुणी मकान में आग लगने का कारण अज्ञात है। आग लगने से 1.10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है, मकान के 2 कमरे आंशिक रूप से जले हैं। विभाग द्वारा 80 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर अभी तक कोई भी अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे [email protected] पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।