उपचुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत देश में चल रही इंडिया गठबंधन की लहर की बदौलत : देवी लाल #
September 9th, 2023 | Post by :- | 20 Views

गगरेट प्रतिनिधि । आज गगरेट के विश्राम गृह में प्रदेश युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निदेशक देवीलाल ने बयान में कहा है कि देश भर के अलग-अलग राज्य की सात विधानसभाओं के उपचुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत हुई। देश में चल रही इंडिया गठबंधन की लहर की बदौलत यह जीत हुई है और इस जीत को लेकर देश की जनता को बधाई दी। देवी लाल ने कहा कि देश के अंदर इंडिया गठबंधन पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के करण देश के लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। देश में बेरोजगारी, बेकारी, महंगाई बड़ा मुद्दा बन चुका है। देश की सात विधानसभा के चुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता ने हराकर पूरे देश में संदेश देने का काम किया है। नफरत के सौदागरों को नहीं, देश को मोहब्बत की जरूरत है। नेता द्वय ने कहा देश में रोजी, रोजगार, रोटी की जरूरत है। इसलिए जनता ने उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को नकारा और देवी लाल ने दावा किया कि इंडिया के गठबंधन के उम्मीदवार 2024 में हिमाचल प्रदेश सहित देश भर की लोकसभा एवं विधानसभा की सभी सीटों पर इंडिया कि जीत होगी और एनडीए की हार होगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।