
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो जाने की सूचना है। मृतक दादा और पोता बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राख गांव की पहाड़ियों पर दादा और पोता अपने मवेशी चराने के लिए गए थे।
इसी दौरान बिजली गिरने की घटना घटी। घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल से शवों को लेकर लौट रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे [email protected] पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।