राधास्वामी डेरा ब्यास प्रमुख कल आएंगे हिमाचल, डल्हौजी, परौर व नगवाईं में देंगे संगत को दर्शन #
September 12th, 2023 | Post by :- | 29 Views

परौर : राधास्वामी संत्सग ब्यास समुदाय के आध्यात्मिक गुरु गुरिंद्र सिंह ढिल्लों 13 सितम्बर को हिमाचल आ रहे हैं। उनका पहले डल्हौजी और फिर परौर तथा इसके बाद नगवाईं जाने का कार्यक्रम है। गुरिंद्र महाराज पहले डल्हौजी और फिर सुबह साढ़े 10 बजे के करीब परौर में भी संगत को दर्शन देंगे। इसके बाद दोपहर एक से 2 बजे तक सवाल-जवाब होंगे। उसके बाद बाबा जी दोपहर बाद 3 बजे नगवाईं जाएंगे। उनका संत्सग भवन नगवाईं में प्रवचनों का भी कार्यक्रम है। बता दें कि इससे पहले गुरु महाराज का 25 जून को नगवाईं आने का कार्यक्रम बना था जिसे वर्षा के कारण स्थगित करना पड़ा था।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।