Himachal Election 2022: DC जांच रहे EVM की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम में देख रहे कहीं सुरक्षा में नहीं कोई कमी, #news4
November 22nd, 2022 | Post by :- | 61 Views

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब हर विधानसभा क्षेत्र में EVM की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि कहीं सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं है। साथ ही निर्देश भी सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों और जवानों को दिए जा सकें। हालांकि EVM की सुरक्षा के लिए अभेद्य घेरा बनाते हुए तीनस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

डीसी व एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा के साथ ज्वालामुखी, देहरा, और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया है। वहां तैनात जवानों को EVM की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 स्थानों (उपमंडल मुख्यालय) पर 15 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। सुलह और पालमपुर के लिए स्ट्रांग रूम पालमपुर में तथा देहरा और जसवां परागपुर के स्ट्रांग रूम ढलियारा में हैं। इसके अतिरिक्त अन्य विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार EVM की सुरक्षा के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध हैं।

जवान दे रहे कड़ा पहरा

गौरतलब है कि कांगड़ा जिले में विधानसभा निर्वाचन को लेकर 12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद EVM मशीनों को संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर स्ट्रांग रूम में रखा गया है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस के जवानों की कड़ी पहरेदारी के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।