
धर्मशाला : मतदान ड्युटी से गायब संजीव कुमार के परिजनों ने डी.सी. कांगड़ा से न्याय की मांग की है। बवीता देवी ने कहा कि उसके पति संजीव कुमार को गुम हुए 22 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। विभाग की जांच से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करे। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के आशापुरी पोलिंग स्टेशन पर नियुक्त मतदान कर्मी लापता हो गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे [email protected] पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।