मेहमान बनकर आया शख्स बना हैवान, 15 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार #
September 9th, 2023 | Post by :- | 3 Views

शिमला : शिमला के रामपुर उप मंडल में नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपित मेहमान बनकर पीड़िता के घर पर ठहरा था। उसने नाबालिग के साथ दुराचार किया व धमकी दी कि किसी को यदि उसने इस बारे बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान रणजीत राणा के तौर पर की गई है। यह शिमला का रहने वाला है। आरोपित किसी काम के सिलसिले में रामपुर आया था। चार सितंबर को वह मेहमान बनकर पीड़िता के घर पर रूका था। घर में पीड़िता अपनी दादी संग रह रही थी।

पीड़िता के साथ किया दुष्कर्म

आरोप है कि रात के समय जब एक कमरे में 15 साल की किशोरी सो रही थी, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित किशोरी ने आपबीती दादी को बताई।

दादी ने पुलिस से की शिकायत

दादी की शिकायत के आधार पर रामपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।