
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौमस विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 7 से 11 जून तक बारिश हो सकती है। इस दौरान चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। मैदानी भागों में 8 से 10 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 7, 8 व 11 जून को अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे [email protected] पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।