चम्बा : सलूणी के युवक की अमेरिका में मौत, परिजनों ने प्रशासन से शव घर लाने की उठाई मांग #
September 10th, 2023 | Post by :- | 7 Views

तेलका : चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बाड़का के तवारी गांव के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई है। तवारी गांव के पृथ्वी सिंह (32) पुत्र भरथु  का अमेरिका में सड़क हादसे काल का ग्रास बन गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पृथ्वी सिंह ने लगभग 5 वर्ष पहले अमेरिका के वाशिंगटन की एक लड़की के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की थी। उसके बाद वह उसके साथ वाशिंगटन में रह रहा था। पृथ्वी सिंह का आकस्मिक निधन होने से उसके परिजन सदमे में हैं व पूरे तेलका क्षेत्र में मातम का माहौल है। बहरहाल पृथ्वी सिंह के परिजन व बाड़का पंचायत प्रधान प्रशासन से उसका शव घर लाने की मांग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत बाड़का के प्रधान प्रह्लाद देवल ने कहा कि पृथ्वी सिंह की पत्नी से उनकी बात हुई है, जिसमें उसने पृथ्वी सिंह की मृत्यु का कारण सड़क हादसा बताया है। उधर, डीसी चम्बा अपूर्व देवगन ने बताया कि पृथ्वी सिंह की मौत की सूचना मिलने के पश्चात वाशिंगटन के प्रशासन व पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है पर अभी तक मृत्यु के कारण का सही पता नहीं चल पाया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।